सेप्टिक टैंक में बंद बॉक्स से महिला की लाश, दीप टैटू बना सुराग, भोपाल में सनसनी

 

एमपी की राजधानी भोपाल शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सेप्टिक टैंक के अंदर बंद बॉक्स से अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला कमल नगर (छह घरा) स्थित एक सुनसान प्लॉट का है, जहां से तेज दुर्गंध आने पर इस खौफनाक राज से पर्दा उठा। स्थानीय नागरिक ने बदबू महसूस होने पर पास जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला मिला और अंदर एक संदिग्ध पेटी दिखाई दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पटवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सफाईकर्मियों की मदद से भारी मशक्कत के बाद पेटी को बाहर निकाला गया। पेटी खोलते ही अंदर सड़ती हुई महिला की लाश देख मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

 

 

 

पुलिस के अनुसार शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना है। पानी में पड़े रहने से वह डिकंपोज होने लगा था। हालांकि महिला के हाथ पर बना दीप नाम का टैटू और उसी हाथ पर गुदी 26 मई 1992 की तारीख अहम सुराग माने जा रहे हैं। पुलिस इसे महिला की जन्मतिथि मानकर पहचान के प्रयास कर रही है। महिला ने नीले रंग का प्लाजो पहना हुआ था।

 

 

 

 

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पेटी में बंद कर टैंक में फेंकना साक्ष्य मिटाने की कोशिश की ओर इशारा करता है। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर हुलिए की जानकारी साझा की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.