ट्रक ने ले ली एक व्यक्ति की जा-न, प्रदर्शन कर रहे आप नेता को उठा ले गई पुलिस !
गेहूं से भरे हुए एक ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया जिसमें उनकी जान चली गयी थी। मामला तब बिगड़ गया जब जान चले जाने के बाद स्थानीय लोग और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मौके पर ही विरोध प्रदर्शन करने लगे और धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था की हयईवे पर आये दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नहीं माने तो पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। और पुलिस उन्हें जबरन गिरफ्तार करके ले गयी। जिसके बाद सड़क पर जमी हुई भीड़ को भी वहां से हटाते हुए यातायात सुचारु करवाया। तस्वीरें उज्जैन जिले के नागदा इलाके की हैं।
दरअसल शुक्रवार को सुबह के समय उज्जैन जावरा स्टेट हाइवे पर गेहूं से भरे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे गोपी नाम के व्यक्ति की जान चली गयी। वह नागदा के ही निवासी थे। और गोल्डन केमिकल के पास झुग्गियों में रहते थे। हादसे में जाना गंवाने के बाद पुलिस ने पीएम कराकर बॉडी परिजनों को सौंप दी। लेकिन देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां आम आदमी पार्टी के नेता समेत गांव वाले धरने पर बैठ गये। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। धरने पर बैठे लोगों को समझाने प्रशासन मौके पर पहुंचा। लेकिन लोग वहां से उठने को राजी नहीं हुए। मामला तब और बिगड़ गया जब प्रशासन की समझाइश के बाद भी आम आदमी पार्टी नेता चेतन परमार और अन्य लोग नहीं उठे, तो प्रशासन समेत नागदा पुलिस थाना प्रभारी ने हल्का बल का प्रयोग कर चेतन परमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य लोगों को वहां से उठाकर यातायात दुरुस्त करवाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था की आये दिन इस स्टेट हाइवे 17 पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन शासन- प्रशासन सख्त कदम नहीं उठा रहा है।-