सागर- मुखबिर ने दी सूचना, पुलिस ने रोका वाहन फिर तीन आरोपी हुए गिरफ्तार |SAGAR TV NEWS|
पुलिस को इस बात की सूचना मिली की एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है। जिसे सागर तरफ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बिना देर किये बैरिकेट लगाकर सम्बंधित वाहन को रोका। जिसमें तलाशी लेने पर एक दर्जन मवेशी बंधे हुए मिले। जिसके बाद सागर जिले की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ा साथ ही वाहन को जप्त करते हुए मवेशियों को बरामद किया। तीनों आरोपी गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है की पुलिस को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी की पिकअप में मवेशी लाये जा रहे हैं। वाहन रहली तरफ से जाते हुए गढ़ाकोटा से सागर तरफ जा रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी को सूचना दी गयी। साथ ही टीम बनाई गयी। जहां रहस मेला ग्राउण्ड के सामने गढ़ाकोटा में बैरिकेट लगाकर बताये गए वाहन को रोका गया। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अल्ताफ खान, निवासी बसारी गढ़ाकोटा वहीं उसके बाजू से बैठे दो युवकों ने अपना नाम अनीष खान निवासी साबूलाल वार्ड गढ़ाकोटा वहीं दूसरे ने आजाद खान निवासी तिलक वार्ड गढ़ाकोटा बताया।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें 12 मवेशी बंधे हुए थे। जिन्हे तिरपाल के सहारे ढंका गया था। बताया जा रहा है की पिकअप वाहन में जबरन इन मवेशियों को बांधकर रखा गया था। जिनके हाथ पैर बंधे हुए थे। वाहन चालक अल्ताफ खान से इस संबंध में परिवहन और खरीदी-बिक्री के सबध में वैध दस्तावेज मांगे गए। जो उनके पास नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने मवेशियों को बसारी स्थित दयोदय गौशाला पहुंचाया। साथ ही पिकअप को जप्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने जानकारी दी।