हीरो बनने मुंबई निकले तीन छात्र, 80+ CCTV खंगालकर स्टेशन से सकुशल बरामद

 


एमपी के शिवपुरी जिले के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल से लापता हुए तीन नाबालिग छात्रों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्रेस कर गुना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्र मुंबई जाकर ‘हीरो’ बनने का सपना लेकर घर से निकले थे। 11 फरवरी की शाम हॉस्टल में उपस्थिति जांच के दौरान तीनों छात्र अपने कमरों में नहीं मिले। साथियों ने बताया कि वे शाम करीब 4:30 बजे बिना किसी को सूचना दिए बाहर चले गए थे। लापता छात्रों में प्रशांत धाकड़ 15, दीपांश लोधी 17 और आसेन्द्र लोधी 14 शामिल थे। परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन स्थानीय स्तर पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में बच्चों की मूवमेंट गुना की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद टीम तुरंत गुना रवाना हुई और वहां भी 30 से ज्यादा कैमरे चेक किए गए। आखिरकार तीनों छात्र गुना रेलवे स्टेशन पर मिले, जहां वे मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को देखकर वे शिवपुरी लौटने वाली ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन टीम ने उन्हें सुरक्षित पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि प्रशांत पहले भी एक बार हॉस्टल से भाग चुका था। इस बार उसने मुंबई घूमने और फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने की योजना बनाई थी। तीनों छात्रों को देर शाम शिवपुरी लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.