Sagar- वैलेंटाइन-डे पर पार्क रेस्टोरेंट की सर्चिंग में निकले प्रदर्शनकारियों को क्या क्या मिला

 

सागर में शनिवार को वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर उतरे। शहर के पार्क, रेस्टोरेंट और होटलों में शिवसैनिकों का पहरा रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शहर में भ्रमण किया और निगरानी की, ताकि कोई अश्लीलता न फैला सके। इसके बाद कालीचरण चौराहे पर पहुंचकर वैलेंटाइन डे का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों ने युवाओं से 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीद कालीचरण तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा, "14 फरवरी वैलेंटाइन डे हमारे देश की परंपरा नहीं है। लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के युवक-युवती पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाते हैं। जिसे शिवसैनिक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने बताया कि निगरानी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला। युवाओं ने शिवसेना के संदेश को माना है।

शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी ने बताया कि मकरोनिया कृष्ण नगर से रैली निकाली गई थी। कार्यकर्ता कैंट मॉल समेत अन्य रेस्टोरेंट में पहुंचे और पार्कों की भी निगरानी की।


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.