तीन मासूम बच्चों को छोड़कर गई, पति बोला– किसी के साथ चली गई? पति ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार

 

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अचानक लापता हो गई। मामला सिमरया थाना क्षेत्र का है। महिला के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। पति ने आशंका जताई है कि वह किसी के साथ चली गई हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

पीड़ित पति रामजस साकेत, जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, ने 7 फरवरी को सेमरिया थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पत्नी को जल्द खोजने की गुहार लगाई। रामजस का कहना है कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी अब उसी पर आ गई है। पत्नी के अचानक लापता होने से वह मानसिक रूप से भी परेशान है। उसने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

 

 

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
15-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.