Sagar - बारात में दूल्हे के दोस्त ने मारी थी गोली, पुलिस ने मुख्य आरोपी पकड़ा |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के धर्मश्री में गुरुवार की रात बारात में किशोर के मर्डर के आरोपी को मोती नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया प्रशांत पटेल नाम का मुख्य आरोपी दूल्हे का दोस्त बताया जा रहा है पुलिस के द्वारा बारात में जिन ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था और आसपास जो सीसीटीवी कैमरे लगे थे उनकी सर्चिंग में फुटेज हाथ लगने के बाद आरोपी पकड़ा हैं

 

 


इधर पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाली जानकारी ये सामने आई है कि शादी समारोह के दौरान सुरक्षा नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। एक ओर बरात में यह आरोपी ने गोली चलाई वहीं दूसरी ओर घरातियों ने आकाश अमन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड्स को मोटी रकम देकर दर्जनों हवाई फायर भी कराए गए थे।

 

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा अभी तक बरामद नहीं हो सका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद उसने हथियार सूबेदार वार्ड स्थित दुबे तालाब में फेंक दिया था। शुक्रवार शाम और शनिवार दोपहर शाम तक मोतीनगर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तालाब में गहन तलाशी ली। तालाब ज्यादा गहरा न होने के कारण खोजी दल 2-2 किलो वजनी चुंबक को डोरी में बांधकर पानी में जगह-जगह घुमाकर कट्टे की तलाश कर रहा है। आरोपी को यह हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है।

 

यह पूरी घटना गुरुवार रात की है, जब गोला कुआं निवासी प्रशांत पटेल का बारात में बैंड बजाने को लेकर 15 वर्षीय किशोर विवेक बंसल से विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ी कि प्रशांत ने विवेक को गोली मार दी। मृतक विवेक बंसल, जो कैंट थाना क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ी का निवासी था, सोनी परिवार की बारात में बैंड पार्टी के सदस्य के रूप में आया था। गोली लगने के बाद विवेक को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रशांत पटेल व अन्य के खिलाफ हत्या और (SC/ST) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 


By - sagar tv news
15-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.