महाकाल भक्तों के सुरक्षा कवच बने साइबर वारियर, ठगों की हर चाल होगी विफल |SAGAR TV NEWS|

 

उज्जैन में साइबर ठगों से निपटने साइबर वारियर तैनात किये गए हैं। जो महाकाल भक्तों के सुरक्षा कवच बने हैं। जहां पुलिस और इंजीनियरिंग छात्र मिलकर ठगों की हर चाल को विफल करेंगे। दरअसल उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर में महाकालेश्वर मंदिर के आसपास छह प्रमुख स्थानों पर “साइबर वारियर हेल्प डेस्क” बनाये गए हैं। ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को डिजिटल जालसाजों से सुरक्षित रखा जा सके।

 

इस विशेष पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एडिशनल SP ग्रामीण अभिषेक रंजन ने बताया की बड़े आयोजनों के दौरान अक्सर फर्जी कैब बुकिंग, होटल धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इन समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए यह डेस्क प्रभावी भूमिका निभाएंगे। जहां यूपीआई फ्रॉड से लेकर भस्म आरती, शीघ्र दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर होने वाली ठगी की तुरंत शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पुलिस की इस मुहिम को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए इस बार इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी तकनीकी सहयोग के लिए जोड़ा गया है। इस अभियान का हिस्सा बनीं कॉलेज स्टूडेंट पूर्वा भावसार ने बताया कि उनकी टीम श्रद्धालुओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। इन डेस्क के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि

 

यदि उन्हें फोन हैक होने का संदेह हो तो वे #21# डायल कर इसकी जांच कर सकते हैं और ##002## डायल करके किसी भी प्रकार की कॉल फॉरवर्डिंग को बंद कर सकते हैं। मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में केंद्र सरकार के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने में भी यहां मदद दी जा रही है। उज्जैन पुलिस और राज्य साइबर क्राइम पुलिस की इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें।

 

 


By - sagar tv news
15-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.