Sagar -आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक दिए यह निर्देश |SAGAR TV NEWS|
महाशिवरात्रि के पर्व के साथ ही अब एक बार फिर तीज त्यौहार के पर्व शुरू हो गए हैं जिसमें रेलिया जुलूस निकाली जाती हैं और अलग-अलग तरह से मनाया जाता है ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और समाज के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दे रहा है कि किस तरह से त्योहार को मानना है और शांति बनाए रखनी है इसी को लेकर सागर के गोपालगंज थाना में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें तहसीलदार और थाना प्रभारी ने यह बैठक ली और सभी को बताया कि कोई रैली निकलती है तो उसमें किस तरह से डीजे पर गाना बजाना है जो वालंटियर होते हैं उनकी पहचान हो इसके लिए क्या करना है किसी भी धार्मिक स्थल के पास अनावश्यक नारेबाजी नहीं करनी है, ना ही किसी भी तरह के माहौल को बिगड़ता है गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने शांति समिति की बैठक को लेकर जानकारी दी