Sagar - बारात में गोली मारने वाले दूल्हे के दोस्त तक कैसे पहुंची पुलिस, आरोपी से पिस्टल भी बरामद

 

सागर में बारात में बैंड बजा रहे नाबालिग को हर्ष फायर के दौरान नहीं, बल्कि दूल्हे के दोस्त ने जानबूझकर गोली मारी थी। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस ने की है। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रशांत पटेल ने बैंड बजा रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल से राई जब उसने कहा कि वह थक गया है, थोड़ी देर से बजा देगा तो नशे में धुत प्रशांत आग-बबूला हो गया और गालियां देते हुए पिस्टल निकालकर विवेक पर फायर कर दिया। गोली विवेक के सीने को चीरते हुए आर-पार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

नाबालिग की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत ही फोटो और वीडियोग्राफी करने वालों के ड्रोन व कैमरे जब्त कर लिए थे। पुलिस को ड्रोन के वीडियो में सीधे फायर करते हुए आरोपी नजर नहीं आया, लेकिन जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें 5-6 युवक भागते हुए नजर आए। इसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल नजर आई, जो प्रशांत पटेल था। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। हालांकि आरोपी ने पुलिस को दो दिन तक गुमराह किया।

 

 

 

 

 

आरोपी ने पहले बताया कि उसने वारदात के बाद पिस्टल सूबेदार वार्ड स्थित दुबे तालाब में फेंकी थी, जिसके बाद शुक्रवार व शनिवार को गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस बड़ी-बड़ी चुंबक डालकर 7 घंटे तक तालाब की खाक छानती रही, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। इसके बाद जब सख्ती दिखाई तो आरोपी से पिस्टल भी बरामद हो गई। सूत्रों का कहना है कि पिस्टल भी अवैध है। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल व कारतूस उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली है।


सीएसपी ललित कश्यप ने बताया नाबालिग को प्रशांत पटेल ने गोली मारी थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। वारदात के बाद आरोपी की मदद करने वालों को भी चिह्नित कर रहे हैं। विवेचना के दौरान व बाद में सहयोग करने वालों को भी सह आरोपी बनाया जाएगा।


By - sagar tv news
15-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.