Sagar- बुंदेलखंड के महाकाल के दरबार में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जन सैलाब
महाशिवरात्रि के मौके पर एक तरफ जहां सागर जिले में सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसी तरह बुंदेलखंड के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किये साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। बांदरी क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड के महाकाल धाम खेजरा में महाशिवरात्रि के मौके पर गज़ब की भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आये लोगों ने महाकाल के दर्शन के लिए।
इस दौरान पुलिस की मेहनत और सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों को आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन हुए। वहीं महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है की सुबह 3 बजे से दर्शन शुरू हो गए थे। जहां भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे। मंदिर परिसर फूलों से सजा और जयकारों से गूंजता रहा।
मंदिर के मुख्य पुजारी हिमांशु तिवारी के मुताबिक खेजरा धाम के दरबार में भक्त विशेष उत्साह के साथ मौजूद रहे। और बाबा की बारात में शामिल होने की भावना के साथ दर्शन की प्रतीक्षा की। पूरा मंदिर परिसर “बोल बम” और “भोले शंभु” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा ख़ास दिन पर मंदिर परिसर को कई प्रकार के फूलों से सजाया गया था ।आकर्षक साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं की आस्था को और ज्यादा प्रगाढ़ किया। विशेष पर्व के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।