नेशनल हाईवे पर मची गज़ब की लूट,बोरियां लूट-लूट कर ले गए लोग,वीडियो वायरल

 

नेशनल हाईवे पर देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद मुर्गी दाने की बोरियों की लूट मचने की होड़ शुरू हो गयी। जिसको जितनी बोरियां मिली वह लूटकर ले गया। जैसे ही आसपास के लोगों को इस बात की सूचना मिली की ट्रक पलट गया है तो फिर क्या वहां से निकलने वाले राहगीर और क्या आसपास के लोग सभी बोरियों को उठाकर ले जाने में जुट गए। यही नहीं कुछ सरकारी कर्मी और छुटभैया नेता भी इसमें शामिल थे।

 

 

 


यह पूरा मामला एमपी के रायसेन जिले के भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 के बाड़ी के पास से सामने आया है। जहां नागिन मोड़ पर देर रात एक ट्रक पलट गया था। जिससे उसमें रखी हुई मुर्गी दाने की बोरियां सड़क पर ही बिखर गयीं। जिसके बाद लोगों में बोरियां लूटने की होड़ मच गयी। ड्राइवर और क्लीनर लोगों को रोकते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन लोगों के कानों पर जैसे पर्दा डला हुआ था। वह सुनने को तैयार नहीं थे।

 

 

 

बाइकों पर लोग दो-दो बोरियां रखकर चलते बने। मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हालांकि ट्रक पलटने के दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस तरह की घटनाओं के बाद ऐसा काम करना कई सवाल खड़े करता है। ड्राइवर और क्लीनर की मदद करने की बजाय लोगों ने उनकी और मुसीबत बढ़ा दी।

 

 

 


बताया जा रहा है की नीमच से जबलपुर मुर्गी दाना लेकर ट्रक जा रहा था। जिसमें बोरियां भरी हुई थी। लेकिन रायसेन के बाड़ी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। अंधा मोड़ होने की वजह से हादसा हुआ। लेकिन इसके बाद मुर्गी दाने की जमकर लूट मचाई गयी। बाइक पर जिसके हाथ जितनी बोरियां आ पाई वह लूटकर भाग गया। यही नहीं बाड़ी के सरकारी कर्मी समेत छुटभैये नेता भी मुर्गी दाने की बोरियां ले गए। काफी देर तक सुल्तानपुर या बाड़ी पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची थी।


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.