प्रसिद्द कुंडेश्वर धाम में शिव पार्वती विवाह, कार्यक्रम देख रोमांचित हुए लोग |SAGAR TV NEWS|
बुंदेलखंड के पर्यटक और धार्मिक नगरी शिवधाम कुन्डेश्वर में महाशिवरात्रि के मौके पर एक अलग ही तरह का नज़ारा देखने को मिला। जहां शिव पार्वती विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कुन्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर शिव पार्वती विवाह में शामिल हुए।
महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव का विशेष श्रंगार कर संध्याकालीन आरती की गई गयी। वहीं मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग भोपाल द्वारा मंदिर परिसर में महादेव कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम को श्रद्धालुओं ने देखा और मन्दिर में चल रहे शिव पार्वती विवाह में शामिल होकर आनंद लिया। वहीं मंदिर परिसर में भीड़ ज्यादा होने के चलते टीकमगढ़ कलेक्टर और एसपी ने कुंडेश्वर मंदिर से 3 किलोमीटर दूर से बैरिकेडिंग कर चार पाहिए और हैवी वाहनों को रोक दिया गया था। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ढाई सौ से ज्यादा पुलिस बल, राजस्व कर्मचारियों को तैनात किया गया था।
भगवान शंकर जी भूमिका सचिन सिंह परिहार ने निभाई, पार्वती की भूमिका में अंजली नामदेव थी। राजा दक्ष की भूमिका में लखन लाल अहिरवार रहे।
वहीं इस पूरे आयोजन को लेकर कुंडेश्वर मंदिर के पुजारी जमुना प्रसाद तिवारी ने जानकारी दी। तो टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय भी मीडिया से रूबरू हुए।