स्कूटी को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गई कार,यातायात TI ने दिखाई मानवता |SAGAR TV NEWS|
स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गयी। इसके बाद कार पलट भी गयी। जिसमें तीन लोग सवार थे। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घटना दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की इस दौरान वहां से यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को गुजर रहे थे। जिन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत ही घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। चालक समेत कार में सवार तीनों लोगों को बहुत ज्यादा चोटें नहीं आई थी।
जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क को छोड़ते हुए रोड किनारे जाकर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजर रहे यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने तीनों घायलों को बाहर निकाला और अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायल मौके से बिना ज्यादा किसी से कुछ कहे बगैर ही चले गए। बातचीत के दौरान उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया की वह कार से जा रहे थे तभी सामने से स्कूटी आ गयी जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी।