स्कूल के भवन में धुआं उठा फिर लगी आग, बुझाते तब तक सब राख हो गया |SAGAR TV NEWS|

 

स्कूल परिसर में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गयी जब स्कूल के ही जर्जर भवन में से अचानक आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने यह नज़ारा देख तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड टीम को भी सूचना दी गयी थी। घटना दमोह जिले कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया गया की करीब आधा घटना बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

 

 

दरअसल शहर के मुख्य बाजार के बीच स्थित मागंज स्कूल परिसर में स्थित स्कूल परिसर में आग लग गयी थी। जैसे तैसे फायर ब्रिगेड पहुंची। लेकिन इस दौरान छोटा गेट होने के कारण वाहन मौके पर नहीं पहुंच पा रहा था। जिसके बाद गेट तोड़ा गया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया गया कि मांगज स्कूल परिसर में स्थित वीर दुर्गादास हाई स्कूल के सामने बने जर्जर स्कूल भवन के कमरे में यह आग लगी थी। जिसमें कुछ किताबें, डीपीसी ऑफिस का पुराना रिकॉर्ड, फर्नीचर और दस्तावेज भी रखा होना बताया गया। अचानक लगी आग के बाद लपटे काफी तेज हो गई थी।

 


पास ही रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात से धुआं निकल रहा था। इसकी जानकारी वार्ड के लोगों के पास थी। बाद में रविवार दोपहर यहां आग बढ़ गई। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की जर्जर भवन में खिड़की खुली होने के चलते किसी ने बीड़ी या कुछ ज्वलनशील चीज फेंकी हो। संभवतः उस वजह से आग भड़क गयी ही। फ़िलहाल आग लगने का कारण अभी साफ़ नहीं है

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की रात से आग लगी थी। जो दोपहर में और बढ़ गयी। स्कूल से लगे हुए कई मकान और आसपास मुख्य बाजार भी है। ऐसे में आग बढ़ती देख और प्रशासन की टीम की देरी के कारण डर बढ़ गया था।

मामले में दमोह D.E.O एस.के नेमा ने जानकारी दी। वहीं तहसीलदार रॉबिन जैन ने बताया की पंचनामा तैयार किया गया है जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.