सागर- भोलेनाथ की ऐतिहासिक शाही बारात, ऐसी झांकियां निकली की देखते ही रह गए लोग

 

सागर जिले के खुरई में महाशिवरात्रि के मौके पर भूतेश्वर मंदिर से भगवान शिव की ऐतिहासिक शाही बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। दो किलोमीटर लंबी भगवन शिव की बारात ने नगर में करीब 6 किलोमीटर का भ्रमण करीब 7 घंटे में पूरा किया। परसा चौराहा से लेकर स्टेशन चौराहा के बीच डेढ़ किलोमीटर का रास्ता झांकियों और उनको देखने पहुंचे भक्तों से खचाखच भरा था। इस बार शादी की रस्मों से संबंधित नौ झाकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शिव शाही शादी समिति के 25 साल पूरे होने पर इस साल की शाही बारात में मथुरा, जबलपुर, कटनी, सागर के कलाकारों ने हिस्सा लिया। बारात में झांकियों में जीवंत पात्रों की मनोरम झांकियां थीं। खुले ट्राले पर बने स्टेज पर वृंदावन की रास लीला, भगवान शिव का नृत्य, सामूहिक नृत्य समेत कई अन्य प्रकार के नृत्य शामिल थे। झांकियों के बाद सबसे पीछे दूल्हे राजा भगवान शिव की प्रतिमा वाहन पर सवार होकर चल रहे थे। इसके अलावा ऋषि, मुनि, सुर असुर ,अघोरी, भूतपलीत, पिशाचों के अलावा सभी झाकियों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस बार बारात में मंडप की चलित झाकियों में हल्दी, मेंहदी, मंगलसूत्र, करवाचौथ, वरमाला, अंगूठी रस्म समेत 9 झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव शाही बारात में इस बार 70 झाकियां, 16 डीजे, 13 बग्गियों पर सवार अलग-अलग वेशभूषा में भगवान का रूप धारण किए हुए लोग चल रहे थे। बारात में 13 प्रकार के ढ़ोल, 7 बैंड पार्टियां, एक जेसीबी मशीन में चलित झांकी सजाई गई थी। भगवान बर्फानी बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.