VIP क्षेत्र सर्किट हाउस पहाड़ी पर पड़ा था युवक, कैसे आया,क्यों आया जांच में जुटी पुलिस !
VIP क्षेत्र सर्किट हाउस की पहाड़ी पर एक युवक अचेत और घायल हालत में पड़ा हुआ था। देखनी में ही उसकी हालत बुरी लग रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। युवक यहां कैसे पहुंचा और क्यों पहुंचा यह बड़ा सवाल है।
बताया जा रहा है की दमोह नगर के VIP क्षेत्र कहलाए जाने वाले सर्किट हाउस और कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस मजार के पास एक युवक घायल हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने 112 वाहन की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल युवक की पहचान अनिकेत राय उम्र 27 के रूप में की गयी है। वह जबलपुर नाका का निवासी बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक ने स्पष्ट नहीं बताया की उसके चेहरे पर चोट कैसे आई और वह सर्किट हाउस किसके साथ गया था। हालांकि मारपीट की आशंका को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और मामले की जांच की जा रही है। युवक के स्वस्थ होने के बाद ही यह साफ़ हो सकेगा की आखिर वह पहाड़ी पर कैसे पहुंचा और उसके साथ में क्या घटना हुई है।