सागर- शिवरात्रि पर सफाई मित्रों का कमाल, बारात निकलने के 1 घंटे बाद चकाचक की सड़कें |SAGAR TV NEWS|

 

सागर में एक तरफ महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ सागर के स्वछता प्रहरियों ने ऐसा कमाल किया की हर कोई बस देखता ही रह गया। शिव बारातों के निकलते ही सफाई मित्रों ने एक घंटे में सड़कों को साफ़ कर दिया। सागर नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री की पहल एक बार फिर से रंग लाई है। जिसका असर शिवरात्रि पर देखने को मिला। और अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

 

 

दरअसल शहर में अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के जुलूस के अलावा चल समारोह निकलने के बाद सड़कें पहले की तरह साफ-स्वच्छ रहे। नागरिकों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा मिले इसी को लेकर नवाचार किये जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा किया गया नवाचार सफाई मित्रों और शहर के लिए एक परम्परा बन चुका है। नगर निगम सागर द्वारा साल 2024-25 से "स्वच्छता की गागर, अपनों सागर" अभियान के रूप में जुलूस और चल समारोहों के निकलने के तुरंत बाद 1 घंटे में सड़कों की सफाई शुरू की गई थी। जो लगातार जारी है। रविवार को नगर निगम सफाई मित्रों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शिव बारातों के साथ पीछे-पीछे चलकर एक घंटे में सड़कों को साफ किया।

 

 

निगमायुक्त के निर्देश पर महाशिवरात्रि के मौके पर निगमकर्मियों और सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छ महाशिवरात्रि पर्व अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी वार्डों में सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों के आसपास विशेष साफ सफाई कर चूना मार्किंग की गईं। प्रसादी वितरण स्थल और स्वागत पंडालों के आस-पास समेत मुख्य मार्गो की प्रेसर मशीन से धुलाई की गई। शहर में निकलने वाली सभी शिव बारातों के रूट अनुसार सड़क मार्गो की सफाई तय की गई।

 

निगमायुक्त ने चम्पाबाग लक्ष्मीपुरा से निकलने वाली महाकाल शिवजी की शाही बारात में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां जगह जगह लगे स्वागत और प्रसादी वितरण पंडालों के आसपास डस्टबिन प्रमुखता से रखने और सभी श्रद्धालुओं प्रसादी पाने वालों से कचरा डस्टबिन में ही डलवाने के लिए अपील की।
चल समारोह के पीछे सफाई संसाधनों समेत चलकर 15 से 20 सफाई मित्रों ने सामूहिक सफाई कर एक घंटे में चकाचक सड़के साफ कीं।

 

 


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.