सागर- बंडा के बरा चौराहा पर चक्का जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

 


मध्यप्रदेश के बंडा नगर में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब बरा चौराहा पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई पर सवाल उठाए। जानकारी के मुताबिक, मामला करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा लड़कियों को परेशान किए जाने की शिकायत के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी और टकराव हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर सोमवार को, जब अधिवक्ताओं की हड़ताल थी, बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को थाने बुलाया और उन्हें जेल भेज दिया। इसी कार्रवाई के विरोध में संगठन के लोगों ने बरा चौराहा पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। खबर लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत चल रही थी। इस पूरे मामले ने बंडा नगर में माहौल को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और प्रदर्शनकारी इस विवाद का समाधान किस तरह निकालते हैं।

बंडा से सूर्य कुमार दुबे के साथ रवि सेन।


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.