पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की ह त्या की साजिश, पड़ोस के मंदिर के पुजारी से सं बंध और फिर...

 

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुए सुमित काछी हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। टिकरिया थाना क्षेत्र में 14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। एसडीओपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। शुरुआती जांच में मामला लूट और हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब पुलिस ने मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से सख्ती से पूछताछ की तो कहानी पूरी तरह बदल गई।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, जमुना का पड़ोस के मंदिर के पुजारी सूर्यकांत से संबंध था। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब सुमित को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विवाद शुरू हो गए। इसी के चलते पत्नी और प्रेमी ने साजिश रची। योजना के तहत 11 फरवरी की शाम सुमित और जमुना मंडला की ओर निकले। मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था। वहां कहासुनी के बाद सूर्यकांत ने सुमित पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जब सुमित घायल होकर गिर पड़ा, तब जमुना ने सहारा देने का नाटक किया और पीछे से धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

 

 

 

 

हत्या के बाद दोनों ने लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सबूत मिटाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी जमुना और उसके प्रेमी सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
17-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.