सवर्ण समाज ने दी चेतावनी, अगर UGC कानून को वापस नहीं लिया तो होगा उग्र आंदोलन
केंद्र सरकार द्वारा जनवरी में UGC कानून को लागु किया था। जिसके बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। इसे काला कानून बताया जा रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे वापिस लेने की लगातार मांग की जा रही है। इसी तरह एमपी के उज्जैन में सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद अनिल फिरोजिया के निवास का घेराव करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं इससे पहले एक विशाल रैली निकाली गयी थी।
जहां लोग अपने हाथों में तख्तियां भी लिए हुए थे। इसके अलावा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। जहां UGC एक्ट को वापस लेने की मांग की गयी है। इसको लेकर पार्षद अर्पित दुबे ने बताया की अभी सांसद निवास का घेराव किया गया है। अगर मांग नहीं मानी जाती है तो आगे मंत्रियों के निवास का भी घेराव किया जाएगा।
दरअसल केंद्र सरकार द्वारा लाये गये यूजीसी एक्ट का पूरे देश में विरोध हो रहा है। जगह-जगह धरने प्रदर्शन भी किये जा रहें हैं। इसी को लेकर उज्जैन में भी स्वर्ण समाज सड़क पर उतरा। इस दौरान टावर चौक से सेठी नगर तक पैदल मार्च निकाला गया। जहां सांसद अनिल फिरोजिया के निवास का घेराव किया गया और राष्ट्रपति के अलावा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के नाम सांसद कों ज्ञापन भी भेंट किया गया। इस दौरान अलग-अलग समाज और संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। पार्षद अर्पित दुबे ने बताया कि यदि जल्दी ही यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
वहीं इसके अलावा सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया की सवर्ण समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। सभी की जो मांग है उसे प्रधानमंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री तक पहुंचाएंगे।