रिश्तेदार के साथ जा रहे युवक की दूसरी बाइक से भि ड़ंत, नहीं ब च सके तीन लोग |SAGAR TV NEWS|

 

अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक की बाइक एक दूसरे बाइक सवार से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की मौके पर ही तीनों की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। घटना उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां नागदा-रूपेटा रोड पर सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गयी। घटना की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है। जिस वजह से तीनों को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया था। मामले में मंडी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

 

बताया जा रहा है की नागदा थाना क्षेत्र अंतर्गत यह पूरी घटना हुई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। तीनों युवक सड़क पर पड़े हुए थे। जिनकी हालत बेहद बुरी थी। दोनों बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसे देखकर हादसे का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक राहुल गुर्जर मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था। वह झुटावद में डाक विभाग में पदस्थ था। इसी तरह सदर बाजार इंदौर निवासी अनवर, और जैनुल आबेद हुसैन निवासी देपालपुर दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

 

राहुल बाइक पर अकेला था। जबकि अनवर और जैनुल एक ही बाइक पर थे। दोनों बाइक टकराने से तीनों के सिर में चोट आई। जिससे तीनों ही नहीं बच सके। नागदा से महिदपुर रोड तक जा रही यह सड़क भी हादसे की वजह बन रही है। यहां भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी थी।

इसको लेकर नागदा थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
17-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.