महिला IAS अफसर की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, अधिकारी से पैसों की डिमांड
साइबर ठगों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। अब राजधानी भोपाल से भी इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भोपाल में महिला वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया गया। संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की कमिश्नर हैं। उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर सहायक यंत्री यानी एई को रूपये को लेकर मैसेज किए गए।
वहीं इसके पहले पिछले साल 7 नवंबर 2025 को कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम पर ठगी की कोशिश की गई थी। तब उनके नाम से सोशल मीडया पर फेक अकाउंट बनाकर रूपये मांगे गए थे। जिस पर कमिश्नर ने लोगों को अगाह भी किया था। वहीं अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की व्हाट्सएप पर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को फर्जी अकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को मैसेज आया। जिसमें अज्ञात नंबर था और उसमें कमिश्नर की फोटो लगाई गई थी। यंत्री को फेक अकाउंट से 3 मैसेज भेजे गए। जिसके बाद उन्होंने अकाउंट और ब्लॉक किया और कमिश्नर संस्कृति जैन को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर और उनकी फोटो लगाकर पैसों की मांग की जाती है तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं।