आरोपी ढूंढने पहुंची पुलिस,मिल गए हवाला के 61 लाख गिनते 3 युवक, तीनों गिरफ्तार

 

पुलिस एक मारपीट के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए मल्टी में पहुंची। जहां हवाला कांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 61 लाख रूपये की रकम को बरामद किया है। साथ ही इस हवाला के रुपयों को गिनते हुए साथ तीन युवकों को भी पकड़ा गया है जिनसे पुलिस करने में जुटी हुई थी। मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां पुलिस ने हवाला के रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही इसमें कौन कौन शमिल है इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है की भोपाल स्थित एमपी नगर ज़ोन 2 मीरा काम्प्लेक्स में पुलिस ने हवाला के 61 लाख रुपए पकड़े हैं। मामले में एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी का कहना है की MP नगर में बीते दिन मारपीट की एक घटना हुई थी। जहां आरोपियों की तलाश करने पुलिस की टीम एक मल्टी में पहुंची थी। तभी वहां पर नोट गिनते हुए 3 लोगों को पकड़ा। जिनसे पुलिस ने पूछताछ भी की लेकिन इस पैसे को लेकर तीनों ही युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 61 लाख रूपये बरामद किये। वहीं इसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स टीम को इस पूरे मामले की जानकारी दी। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया की तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह अपने आपको व्यापारी बता रहे हैं। जांच कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।


By - sagar tv news
17-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.