MP में अब गाय और कुत्तों को लेकर सियासत हुई तेज,विधानसभा में गूंजे दोनों मुद्दे

 

मध्यप्रदेश विधानसभा में दो मामले जमकर चर्चाओं में रहे एक गाय का मामला दूसरा आवारा कुत्तों का, एक तरफ कांग्रेस विधायक ने कहा की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ कुत्तों को लेकर भी बड़े नेताओं ने बयान दिए।

 

 

 

भोपाल उत्तर से कांग्रेस के विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा में भी ध्यानाकर्षण लगाया। साथ ही आवारा पशु और आवारा कुत्तों का मामला भी उठाया। आतिफ अकील का कहना है की गाय को लेकर उन्होंने एक अशासकीय संकल्प लगाया है। एक दफा उनके पिता ने भी इसे लगाया था। तभी भाजपा की ही सरकार थी। लेकिन वो संकल्प गिर गया था।

 

 

 

उन्होंने कहा की जो संकल्प लगाया है उम्मीद है की वो पारित होगा। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उनकी डेथ होने पर अंतिम संस्कार भी कराया जाना चाहिए। वहीं आतिफ अकील ने आवारा कुत्तों की वजह से भी लोगों की जानें जाने का भी मुद्दा उठाया। कहा की कुत्तों की बढ़ती आबादी और रैबीज की वजह से कई बच्चों की जानें जा रही हैं।

वहीं अब गाय और कुत्तों के मामले में सियासत तेज हो गयी है भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की मुसलामानों को मस्जिद में ले जाकर संकल्प प्रस्ताव पास करा लो। गाय अपने आप राष्ट्रीय पशु घोषित हो जाएगी।

 

 

 

गाय को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा की अगर कोई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की बात करता है तो हम उसका समर्थन करते हैं।

वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की कांग्रेस अगर गौ माता को लेकर संकल्प पत्र लाती है तो उसका स्वागत है गौ माता ने हमेशा ही हमारी रक्षा की है

 

 

 

इस पर वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने विधानसभा सदन में ध्यान आकर्षण के दौरान कुत्ते को लेकर कहा था कि कुत्ते की नस्ल ही खत्म कर देनी चाहिए। जिस पर उन्होंने कहा की यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

आवारा कुत्तों को लेकर कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर का कहना है की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आवारा कुत्तों की वजह से कई लोग घायल होते हैं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। साथ ही गाय को लेकर कहा भाजपा हर समय गाय की बात करती है लेकिन गाय के साथ क्या हुआ वह हम सभी भोपाल में देख चुके हैं।--------


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.