फोरलेन चौंड़ीकरण को लेकर कांग्रेस की पैदल यात्रा, सड़क पर बैठे कांग्रेसियों को उठा ले गई पुलिस

 

फोरलेन चौंड़ीकरण को लेकर पैदल यात्रा के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गयी। कांग्रेसी प्रदर्शन पर अड़े हुए थे। जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर थाने ले गयी। जिसके बाद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। जिनमें पूर्व विधायक भी शामिल थे। वहीं रैली निकालकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। मामला उज्जैन जिले के नागदा से सामने आया है। जहां पुलिस ने चौपाल सागर से कांग्रेसियों को हिरासत में लिया जिसके बाद पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर समेत अन्य लोग भी थाने पहुँच गए। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे।

दरअसल उज्जैन जावरा मार्ग को फोरलेन/चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेसी पैदल यात्रा के लिए निकले थे। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनमें राधे जायसवाल, विराम गुर्जर, राधा मालवीय, भीमराज मालवीय, राधेश्याम चंद्रवंशी, मांगू गुर्जर, देवीलाल चंद्रवंशी समेत अन्य नेता शामिल हैं।
बताया गया की नागदा से उज्जैन के लिए 21 से ज्यादा कार्यकर्ता पैदल यात्रा में शामिल थे। जिन्हें नागदा के चौपाल सागर के पास गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और उनके समर्थक थाने पहुंचे जहां वे थाने के सामने अपने समर्थकों के साथ बैठ गए। उनका कहना था जब कांग्रेस कार्यकर्ता शांति से उज्जैन जावरा सड़क मार्ग को लेकर उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे। तो पुलिस प्रशासन ने बीजेपी के दबाव में आकर जबरन गिरफ्तार किया जो सही नहीं है। प्रशासन से मांग करते है की उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे 17 को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाना चाहिए। कांग्रेसियों ने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा की अगर इस समस्या का हल नहीं निकला तो नागदा बंद करवाएंगे।
कांग्रेस नेता चेतन यादव ने भी कहा की अब तक उज्जैन जावरा हाइवे पर कई जानें जा चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता केवल सरकार का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है लेकिन उन्हें जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है।


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.