सरकारी स्कूल में भूत का दावा! छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, झाड़-फूं क का वीडियो वायरल, प्रशासन सतर्क

 

एमपी के उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कल्दा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल की कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गांव में ‘भूत लगने’ की चर्चा फैल गई। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीण बच्चियों को कथित तौर पर झाड़-फूंक के लिए मंदिर ले गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और प्रशासन ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ाई के दौरान कुछ छात्राएं अचानक असामान्य व्यवहार करने लगीं। वायरल वीडियो में छात्राएं अजीब हरकतें करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद गांव में अंधविश्वास की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ लोगों ने इसे कथित रूप से अलौकिक घटना से जोड़ दिया।

ग्रामीण बच्चियों को महोबादादर मंदिर ले गए, जहां पंडा-पुजारियों द्वारा झाड़-फूंक की प्रक्रिया कराई गई। इसी दौरान किसी ने पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली एसडीएम मीनाक्षी इंगले ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर वीडियो की सत्यता और छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करने को कहा है। बीईओ सरिता जैन को भी घटना की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मीनाक्षी इंगले एस डी एम पाली ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और जांच के निर्देश दे दिए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर यह भी देखा जा रहा है कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई चिकित्सकीय कारण तो नहीं था। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं में अक्सर सामूहिक मनोवैज्ञानिक प्रभाव या स्वास्थ्य संबंधी कारण भी सामने आते हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच जरूरी है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों से बचें और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करें।

 


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.