सुनार नदी में गिरी कार का रेस्क्यू पूरा, वाहन मिला खाली… लापता महिला की तलाश जारी |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी इलाके में सुनार नदी में गिरी कार मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मंगलवार शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन वाहन के भीतर किसी भी सवारी का पता नहीं चला। लापता महिला की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार दमोह-छतरपुर मार्ग पर स्थित नरसिंहगढ़ पुल से तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे सुनार नदी में जा गिरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चेनपुरा के कल्याणपुरा गांव निवासी सुनील अहिरवार अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। हादसे में सुनील को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि उनकी पत्नी के लगभग 40 फीट गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई गई थी।

 

 

घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे के नेतृत्व में गोताखोरों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। माएसेम फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से क्रेन की सहायता से कार को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि कार में कोई भी सवार नहीं मिला, जिससे आशंका और गहरा गई है। बताया जा रहा है कि पास स्थित सीता नगर डैम के कारण नदी का जलस्तर पुल तक भरा हुआ था, जिससे कार कुछ ही पलों में पानी में समा गई।

 

 

मामले में श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने घटना को दुखद बताते हुए रेस्क्यू टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि नदी किनारे भीड़ न लगाएं और प्रशासन के कार्य में सहयोग करें। फिलहाल लापता महिला की तलाश जारी है। पूरे इलाके में चिंता और शोक का माहौल है।

 

 


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.