चलते झूले पर मधुमक्खियों ने से शिवरात्रि मेले में मचा ह ड़ कं प, 3 बच्चे ICU में पहुंचे

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा में शिवरात्रि मेले की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब चलते झूले पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे मेले की है, जहां मंगलवार दोपहर यह बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला अपनी पूरी रफ्तार में था। तभी अचानक मधुमक्खियों ने झूले में बैठे लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। बचने के लिए कई लोग सीटों पर झुक गए और कपड़ों से चेहरा ढंकने लगे। कुछ लोग तो ऊंचाई से ही नीचे उतरने की कोशिश करने लगे।

झूला संचालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत झूला रोक दिया, लेकिन तब तक कई लोग डंक का शिकार हो चुके थे। नीचे उतारने के बाद कई घायलों के शरीर पर दर्जनों डंक के निशान पाए गए। इस हमले में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी पहचान उमेश (13), नैतिक (13) और शिवनारायण (15) के रूप में हुई है। तीनों बनबाना गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार एक बच्चे की आंख में डंक लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों को नागदा के सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झूले में फंसे लोग खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए आयोजन प्रभावित रहा। मधुमक्खियां अचानक कहां से आईं, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन और मेला समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मेले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.