Sagar- नवविवाहिता की मौत बनी मिस्ट्री, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के सोनी परिवार की बेटी की दमोह स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने इसे मर्डर बताते हुए बुधवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर डीआईजी शशीन्द्र चौहान को ज्ञापन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर बेटी को जहर देकर मारा गया और उन्होंने पति, सास, ससुर और ननद पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि 4 दिसंबर 2024 को बेटी शिवानी सोनी की शादी दमोह जिले के ग्राम आमचौपड़ा निवासी लोकेश सोनी के बेटे सौम्य सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों अच्छे से रह रहे थे। सौम्य कोरबा में नौकरी करता था, जहां वे अक्टूबर 2025 तक साथ रहे। इसके बाद सौम्य नौकरी छोड़कर वापस अपने घर आमचौपड़ा आ गया। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग सौम्य को रोजगार कराने के लिए रुपयों की मांग कर बेटी शिवानी को प्रताड़ित करने लगे। इसी बात को लेकर शिवानी परेशान रहती थी।

 


इसी बीच 13 फरवरी को शिवानी के ससुर का फोन आया और बताया कि बेटी की तबीयत खराब है, जल्द दमोह आ जाओ। उन्होंने कहा कि हम उसे अस्पताल ले आए हैं। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो बेटी का शव मिला। वहां उन्हें बताया गया कि बेटी ने जान दे दी है।

 


पिता अशोक महोबिया सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। उसे जहर देकर मारा है। पीएम के दौरान बेटी के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। उन्होंने मामले में आईजी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में सोनी समाज के लोग मौजूद रहे।

 


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.