Sagar - असली पुलिस ने पकड़े नकली डीएसपी और फर्जी आरक्षक नौकरी लगाने मांग रहे थे पैसे

 

नकली दूध नकली नकली खाद नकली पैसे जैसी चीजों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश के सागर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर असली पुलिस ने नकली पुलिस को पकड़ा है इतना ही नहीं इस नकली पुलिस में एक डीएसपी सहित दो नकली आरक्षक पकड़े गए हैं अब असली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि यह गिरोह पहले ग्वालियर चंबल इलाके में इसी तरह वर्दी पहनकर ठगी करते हुए पकड़ा गया था और अब यह अनचल से दूर बुंदेलखंड में आकर युवाओं को बरगलाकर पैसे ऐंठने की तैयारी कर रहे थे. यहां तक की कई युवाओं से बड़ी रकम भी ले चुके हैं फिलहाल पुलिस इन से पूछताछ कर सारी जानकारी जुटा रही है इनके मोबाइल और पास में मिली दस्तावेज भी जप्त कर दिए गए हैं

 

 

 

 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह होमगार्ड में नौकरी लगने का झांसा दे रहा था पुलिस ने इसमें गढ़ाकोटा निवासी शिवम चतुर्वेदी , जबलपुर निवासी राजकुमार ठाकुर और सतीश सिंह ठाकुर को पकड़ा है यह नई बोलोरो कर लेकर शाहगढ़ एक चाय की दुकान पर पहुंचे थे जहां एक युवक को नौकरी लगने का झांसा देकर 1 लाख रुपया देने की मांग कर रहे थे लेकिन उसको इन पुलिस वालों पर शक गहराया और पुलिस से शिकायत कर दी जिसके बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ थाना प्रभारी संदीप खरे ने मामले की जानकारी दी


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.