Sagar - किसानों को एक लाख करोड़ के बजट में भी कुछ नहीं मिला, किसानो को क्या उम्मीदें थी देखिए
मध्य प्रदेश सरकार ने 18 फरवरी को अपना सालाना बजट पेश किया है जो पिछले साल की तुलना में इस बार 18 हजार करोड़ बढ़कर 4 लाख 38000 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है इसमें 100000 करोड़ किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट प्रस्तावित किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने सोलर पंप में नई आयाम गढ़ने वानकी कृषि मत्स्य पालन एजेंसी योजनाओं को बढ़ावा देना भी शामिल है बता दे कि
सरकार ने 2026-27 को कृषि वर्ष घोषित किया है। इससे जुड़े विभागों को मिलाकर बजट में कुल 1.15 लाख करोड़ किया। 41 लाख किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर 25 हजार करोड़ कृषि ऋण। इस पर 720 करोड़ के ब्याज की भी व्यवस्था की है। किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 20,485 करोड़ भी रखे गए हैं। पशुपालन, जैविक, प्राकृतिक खेती भी बजट में शामिल। लेकिन इस बजट से किसानों को क्या उम्मीद थी और वह क्या चाह रहा है उन्हीं की जुबानी जानते हैं