Sagar -सुबह-सुबह खेत के पास मिला युवक लगी भीड़ बुलानी पड़ी पुलिस
सागर शहर के कैंट थाना क्षेत्र से एक और मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है थाना क्षेत्र के महार रेजिमेंट के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और फिर पुलिस को बुलाया गया युवक की पहचान भैंसा निवासी मनोज अहिरवार के रूप में की गई है पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और बॉडी को परिजनों की सुपर्द कर दिया लेकिन अब परिजनों के द्वारा भैंसा नाके के पास चक्का जाम कर दिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है
दरअसल यह घटना गुरुवार की है जब सुबह-सुबह कुछ लोग खेत के पास गुजर रहे थे वहीं पर उन्हें संदिग्ध हालत में एक बॉडी पड़ी दिखाई दी जब आसपास के लोगों को सूचना मिली तो यहां पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर कैंट थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची, पुलिस ने जब देखा तो इसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था जिसकी बात पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और आसपास के साक्ष्यप एकत्रित किए हैं लेकिन इस घटना को किसने अंजाम दिया क्यों अंजाम दिया इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है