विद्यासागर महाराज का दूसरा स्मृति दिवस, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान |SAGAR TV NEWS|

 

आचार्य श्री विद्यासागर महामुनि महाराज के दूसरे समाधि स्मृति दिवस पर लोगों ने कुछ ऐसा किया की अब जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल दर्जनों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए ब्लड डोनेट किया। जिसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा रही।
दरअसल टीकमगढ़ में गांधी चौराहे पर संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी के दूसरे समाधि स्मृति दिवस के मौके पर मानवता और सेवा को ध्यान में रखते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद शाम के समय संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा गुरू भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिस पर समाज की महिला और पुरुषों ने गुरु भक्ति का जमकर आनंद लिया। संगीत कार्यक्रम के संयोजक संकल्प जैन ने बताया कि यह आचार्य विद्यासागर के दूसरे समाधि दिवस साल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उनके संदेश मूक माटी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में महाराज के विचारों में अहिंसा, करुणा और सेवा को आत्मसात करते हुए रक्तदान को सर्वोच्च सेवा बताया गया। सौरभ पाली ने बताया कि आचार्यश्री विद्यासागर समाधि स्मृति महोत्सव समिति, टीकमगढ़ के आह्वान पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें दो स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाने की रूपरेखा बनाई गई। दिन में नंदीश्वर कॉलोनी गेट के पास जिला अस्पताल के रक्तदान वाहन में समाज और शहर के लोगों ने रक्तदान किया। इसमें 151 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जहां शाम तक 110 से भी ज्यादा रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। इसके अलावा रात के समय गांधी चौराहे पर भी रक्तदान कार्यक्रम शुरू किया गया था।


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.