सिंहस्थ 2028, मुख्यमंत्री का मास्टरस्ट्रोक, 14 हजार करोड़ का बजट किया स्वीकृत |SAGAR TV NEWS|

 

आगामी साल 2028 को उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी शुरू हो गयी हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मास्टर स्ट्रोक भी देखने मिला है। जहां उन्होंने 14 हजार करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति दी है। जिससे उज्जैन जिले में विकास की नई इबारत लिखे जाने की बात कही जा रही है। साथ ही साधू संतों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है।

 

 

धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ 2028 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने लगभग 14 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट की स्वीकृति दी है। जिसके बाद साधु-संतों और धार्मिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संभागीय अध्यक्ष और ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत महावीर नाथ महाराज के साथ योगी विजय नाथ महाराज ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पद की शपथ लेने के साथ ही समूचे प्रदेश समेत उज्जैन के कायाकल्प का संकल्प सिद्ध करना शुरू कर दिया था।

 

उज्जैन में वर्तमान में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिसमें हाई-वे और आधुनिक ब्रिजों का जाल बिछाने के साथ ही शिप्रा नदी के तटों का सौंदर्यीकरण शामिल है। विशेष रूप से शिप्रा नदी पर तैयार किए जा रहे 29 किलोमीटर लंबे घाटों का कार्य इस महाकुंभ की भव्यता में चार चांद लगाएगा। संतों का मानना है कि इस 14 हजार करोड़ रुपये के नए बजट से सिंहस्थ की तैयारियों को अभूतपूर्व गति मिलेगी और आने वाले समय में यह आयोजन न केवल दिव्य होगा बल्कि एक ऐतिहासिक मिसाल पेश करेगा। मुख्यमंत्री के इस विजनरी नेतृत्व की सराहना करते हुए संतों ने इसे उज्जैन के गौरवशाली भविष्य की नींव बताया है।

 

 


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.