बेमौसम बारिश की मार, खेतों में खड़ी फसल हुई चौपट, रोने पर मजबूर हुआ किसान
फिर एक बार मध्य प्रदेश में मौसम ने अपनी करवट बदली है। जिस वजह से किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गयी हैं। प्राकृतिक मार ने किसानों की माथें की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आलम ये है की अतिवृष्टि और जमकर हुई ओलावृष्टि से कई किसानों की खेतों में खड़ी हुई फसलें बर्बाद हो गयी है। जिससे किसान बेहद चिंतित है। इसी तरह उज्जैन जिले में भी बेमौसम बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। ओले गिरने से लगभग तैयार हो चुकी फसल चौपट हो गयी है। यह नज़ारा उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील से सामने आया है। जहां कई गांवों में बेमौसम बारिश और ओलों का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है की गांवों में करीब बेर के बराबर ओले बरसे जिससे खेतों में खड़ी हुई फसल आड़ी हो गयी। जो फसल लहलहा रही थी। वह खेतों में ही बिछ गयी। जिससे किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। अब परेशान किसानों को सरकार से मुआवजे की दरकार है। किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार भी लगाई है ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एक तरफ किसानों ने उम्मीद लगाई थी की फसल अच्छी होने से जहां क़र्ज़ चुकाया जाएगा। तो वहीं जिन किसानों ने लोन लिया है उसे भी चुकाया जाएगा। लेकिन अचानक बदले मौसम ने सब उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अगर किसानों को समय पर उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।-