Sagar- फर्जी DSP बनकर ठगी! शाहगढ़ पुलिस ने नौकरी गैंग का किया भंडाफोड़

 

सागर जिले में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुद को डीएसपी बताने वाले आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में की गई।

मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी ने सूचना दी कि शिवम चतुर्वेदी नामक युवक खुद को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताकर होमगार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। आरोपी ने इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की।

 

 

 

18 फरवरी 2026 को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ पुलिस वर्दी में, बिना नंबर की नई बोलेरो से ‘चायगढ़ कैफे’ शाहगढ़ पहुंचा। फरियादी को तीनों पर शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना शाहगढ़ पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि वे किसी भी तरह से पुलिस विभाग से जुड़े नहीं हैं, बल्कि सुनियोजित तरीके से बेरोजगार युवाओं को ठगने की साजिश रच रहे थे।

 

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम चतुर्वेदी फर्जी DSP, राजकुमार ठाकुर और सतीश सिंह ठाकुर शामिल हैं, जो जबलपुर जिले के बरही क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। तीनों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, श्री लोकेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी बण्डा श्री प्रमोद बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

 

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी थाने को दें।


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.