प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बम से उड़ा ने की धम की, मेल में LTTE का जिक्र, कैंपस खाली

 

एमपी के राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें सायनाइड पॉयजन वाले बम लगाए जाने का दावा किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र यूनिवर्सिटी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है और पुलिस गहन जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक मेल मिला, जिसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में सायनाइड पॉयजन युक्त बम रखे गए हैं और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होगा। मेल में यह भी चेतावनी दी गई कि सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें।

धमकी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर निशातपुरा थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं। एहतियातन पूरे कैंपस को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ईमेल भेजने वाले शख्स की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मेल में प्रतिबंधित संगठन LTTE का जिक्र भी सामने आया है। साथ ही कुछ अन्य नामों का उल्लेख किया गया है, जिनकी सत्यता और संदर्भ की भी जांच की जा रही है।

पुलिस और प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच जारी है—क्या यह महज शरारत है या गंभीर साजिश? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.