सागर-अपनी ही शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक की नेशनल हाईवे-44 पर मौत |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के मालथौन से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 44 पर मालथौन थाना क्षेत्र की चेकना पुलिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभव गुप्ता पिता रज्जन गुप्ता, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मालथौन, बुधवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बरौदिया से मालथौन की ओर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे चेकना की पुलिया के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अनुभव गुप्ता की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। नेशनल हाईवे-44 पर लगातार बढ़ते हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जांच जारी है।

 

 


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.