कांग्रेस दल का जोरदार प्र-दर्शन, दोषी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर किया वॉकआउट

 

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से गयी जानों और कथित कफ सिरप से जान जाने के अलावा सेना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दोषी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठाई। जब मांग नहीं सुनी गई तो विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। इस दौरान विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से गयी जान। छिंदवाड़ा में कथित कफ सिरप से गयी जान और सेना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल ने प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सदन में इन मामलों को उठाते हुए संबंधित मंत्रियों के इस्तीफा की मांग की। मांग न सुने जाने पर उन्होंने वॉकआउट कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उन्होंने कहा की इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से गयी जानें प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। साथ ही कफ सिरप से गयी जान के मामले में भी सरकार की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
उमंग सिंघार ने कहा की सरकार जिस प्रकार से मंत्रियों को बचा रही है। मुख्यमंत्री खुद इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं। सरकार अधिकारियों पर जवाबदारी डालना चाहती है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो भागीरथपुरा के अंदर सीधे नैतिकता के आधार पर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी तरह कफ सिरप को लेकर घटना घटी थी। कोर्ट ने भी कहा कि इस दवा को डिस्ट्रीब्यूशन क्यों करने दिया। इस सीधे जवाबदारी मंत्री की भी होती है। लेकिन सरकार असंवेदनशील है। उन्होंने इन घटनाओं को डेथ नहीं बल्कि मर्डर बताया।


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.