Sagar- बेरोजगार युवाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद, उपकरणों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

 

सागर जिले के खुरई में मुंबई से समाजसेवी आये जहां पर बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग चीजों में प्रशिक्षण देने की बात कही गयी। बताया जा रहा है की बेरोजगार युवाओं को एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फिल्टर वाटर समेत रिपेयरिंग करने का प्रशिक्षण देकर युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा।

 

 

 

दरअसल सागर जिले के खुरई के पठारी रोड स्थित भगवानदास चंदेल वार्ड में एकता प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसे मुंबई से आए समाजसेवी यतीश मेहता और एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीस द्वारा किया गया।

 

 

 


इस मौके पर प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा बेरोजगार युवाओं को एसी, फ्रिज , वाशिंग मशीन, फिल्टर वाटर समेत अन्य उपकरणों के रिपेयरिंग करने का प्रशिक्षण देकर युवाओं को हुनरमंद बनाएंगे। वही धागों ओर मोती के माध्यम से घरों की सज्जा करने के तोरण, गुलदस्ता जैसे आयटम बनाने का कार्य प्रशिक्षक काजल द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षित महिला जानकी बाई, युवा साथी दिनेश गौतम द्वारा पांचवीं कक्षा तक बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस प्रकार साल दर साल कौशल विकास और शिक्षा के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

 

 

बताया गया की एकता परिषद के सहयोग से हुनरमंद युवाओं के माध्यम से बैरोजगार युवाओं, महिलाओं को रोजगार सृजन करने कि दृष्टि से प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। मुंबई से आए समाजसेवी यतीश मेहता और एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीस द्वारा शुभारंभ किया।--------


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.