सागर- नाले पर अतिक्रमण का वि वाद! शिकायतकर्ता पर भी कब्जे का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी कला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खकरिया में नाले पर अतिक्रमण का मामला अब विवादों में घिर गया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में चार लोगों द्वारा अतिक्रमण पाया गया। सभी को नोटिस भी जारी किए गए। दरअसल, गांव की एक महिला ने सागर कलेक्टर और एसडीएम देवरी से नाले पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। इसके बाद नायब तहसीलदार, पटवारी और पुलिस बल के साथ राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड के अनुसार करीब चार लोगों द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें शिकायतकर्ता महिला पर भी लगभग आधा एकड़ भूमि कब्जाने का आरोप लगा।

 

 

लेकिन विवाद तब बढ़ गया जब कार्रवाई केवल एक व्यक्ति—मुकेश कुर्मी—पर की गई। बाकी तीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं। पीड़ित मुकेश कुर्मी का दावा है कि उनके पास वर्ष 1985 के दस्तावेज मौजूद हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2024 में राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर उनके निजी रकबे को सरकारी भूमि दर्शाया गया। यह मामला वर्तमान में सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिस पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि जब शिकायतकर्ता पर भी अतिक्रमण पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं प्रशासनिक कार्रवाई में साठगांठ तो नहीं हुई। वहीं नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी अतिक्रमणकारियों पर समान कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला कोर्ट और प्रशासन के बीच लंबा खिंचेगा? फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और असंतोष दोनों जारी हैं।

 

 


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.