कांग्रेसियों ने तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा |SAGAR TV NEWS|
एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर अधिकारीयों के साथ में बैठक ले रहे थे। वहीं दूसरी तरफ करीब 3 किलोमीटर दूर कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था। जहां कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के तीन मंत्रियों का पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं पुतला जलाने के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने प्रशासन ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए भीड़ को अलग किया। बताया जा रहा है की दमोह में प्रदेश आव्हान पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के तीन मंत्रियों के पुतले जलाये। अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि उनके नेता उमंग सिंघार का भरी सभा में अपमान किया गया। साथ ही कहा गया की प्रदेश भर में मर्डर हो रहे हैं। कहीं इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लगभग 35 लोगों की जान चली गयी। तो कहीं छिंदवाड़ा में सीरप से 24 बच्चों की जान गई। और यह सरकार जरा भी चिंतित नहीं है साथ ही सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोई भी उचित और सटीक एक्शन नहीं ले रहे है उन्होंने कहा की इन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आरोप लगाया की प्रदेश भर में लगातार अपराधों का ग्राफ भी बढ़ रहा है ऐसे में इस तरह का यह आंदोलन करना भी उचित है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा की नैतिकता के आधार पर मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए।