कोई मुस्लिम विधायक गाय की बात करता है तो भाजपा की जीत, हम विश्वगुरु बन रहे- विधायक

 

हाल ही में भोपाल से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने की मांग की। जिसके बाद अब लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी तरह भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बयान भी चर्चाओं में आ गया है। प्रीतम लोधी ने आतिफ अकील के बयान पर कहा की अगर कोई मुस्लिम विधायक गाय की बात करता है। तो वह भाजपा की जीत है। इससे यह सिद्ध होता है कि हम सच में विश्व गुरु बन रहे हैं।

विधानसभा के बाद भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी से पूछे गए सवाल पर उन्होंने आगे कहा की अब भाजपा में समझ में आ गया कि हम विश्व गुरु बन सकते हैं पूरा भारत एक होने को जा रहा है अगर यह ऐसी बात करने लगे तो हमारी बहुत बड़ी जीत है सभी को समर्थन करना चाहिए। प्रीतम लोधी ने कहा की सभी को एक छत के नीचे आना चाहिए। उसमें सबका भला हो जाएगा।

गौरतलब है की कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने हाल ही में विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही कहा था की गायों की जान जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी किया जाए। वहीं इस बयान के बाद अब लोगों की मिली जुली प्रतिक्रया देखने को मिल रही है।-


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.