बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा,मंत्री ने किया आश्वस्त |SAGAR TV NEWS|

 

बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि से जिन भी किसानों की फसलें चौपट हुई हैं और जितने भी किसानों का नुकसान हुआ है। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। यह बात मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार और पटवारी मौके पर जाकर आंकलन करेंगे की कहां कितना नुकसान हुआ है। जहां पर 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है वहां 32 हजार रूपये देंगे। वहीं जहां 50 प्रतिशत से कम नुकसान हुआ है। वहां 16 हजार रूपये दिए जाएंगे।

 

 

मंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उन्हें सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

ताकि वास्तविक नुकसान का आंकलन कर समय पर राहत राशि वितरित की जा सके। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा की इसके पहले भी सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ था तब मुख्यमंत्री ने 2 हजार करोड़ रूपये राहत राशि दी थी।

 

 


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.