अखाड़े के एक्शन में थे कैलाश विजयवर्गीय,हेमंत कटारे ने किया पलटवार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने औकात में रहने को लेकर बयान दिया। जिसका उन्हें कोई बहुत ज्यादा अफ़सोस भी नहीं है। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने औकात वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की कैलाश विजयवर्गी का एक्शन विधानसभा का अंदर का नहीं बल्कि किसी गली या अखाड़े के जैसे था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से उम्मीद और व्यवहार अपेक्षित है। बहुत ही निंदनीय शब्द का प्रयोग किया, उनकी भाषा शैली गलत थी। इसके अलावा कहा की जिस दिन सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने लगेंगे उससे सदन की गरिमा निश्चित रूप से विचारणीय है। सदन की गरिमा भंग होती है। या नहीं वह खुद विचार करें।
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा की कैलाश विजयवर्गीय को आभास हुआ है। क्योंकि बाद में उन्होंने उसकी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खुद दुख व्यक्त किया। लेकिन क्या वास्तविकता में लेकर उसको लेकर दुखी है न उन्होंने खेद व्यक्त किया न हीं शब्दों को वापस लिया। जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री ने बड़ा दिल दिखाते हुए सदन के अंदर माफी मांगी। हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की उन्होंने एक स्वच्छ परंपरा स्थापित की, लेकिन जो कैलाश विजयवर्गी से उम्मीद और व्यवहार अपेक्षित है निश्चित ही वह बहुत ही निंदनीय शब्द का प्रयोग किया। भाषा शैली गलत थी। उनके जो हाथ उठाने के एक्शन थे वह स्थिति विधानसभा के अंदर के नहीं थे। किसी गली या अखाड़े के एक्शन थे। कटारे ने कहा की अगर कैलाश विजयवर्गी क्षमा याचना भी कर लेंगे तो उनका बड़प्पन ही झलकेगा।