Sagar -कबाड़ बीनने वाली महिलाएं घर में घुसकर कर रही चोरियां, वीडियो आया सामने
सागर में पिछले कुछ समय से चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह सक्रिय है, जो कभी भीख मांगने के नाम पर तो कभी कचरा बिनने के नाम पर मोहल्लों की गलियों में घूमती हैं और फिर सूने मकानों की रेकी कर घटनाओं को अंजाम देती हैं ऐसा ही एक मामला मकरोनिया के अभिनंदन नगर से सामने आया है जहां यह महिलाएं घर के अंदर घुसकर करीब 20000 कीमत का मोबाइल चुरा ले गई है अगर आपके घर के आसपास इस तरह की संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं या उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं तो आप अलर्ट रहे ताकि इस तरह की घटनाओं से और होने वाले नुकसान से बच सके, पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं
जहां शुक्रवार की सुबह-सुबह रजाखेड़ी मैं रहने वाले रघुवीर लोधी ने अपने घर पर फोन चार्ज में लगाया और मोटर वाइंडिंग की दुकान पर चले गए थे लेकिन कुछ समय बाद जब वह वापस लौट कर आए तो मोबाइल नहीं था उन्होंने अपनी मां पत्नी और बहू से इसके बारे में पूछा लेकिन फोन की कोई जानकारी नहीं मिली दूसरे नंबर से कॉल किया तो स्विच ऑफ आ रहा था जब रघुवीर को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर मोबाइल कहां गया तो उन्होंने पड़ोसियों के यहां लगे सीसीटीवी वीडियो चेक किया जिसमें दो महिलाएं घर के अंदर से बाहर निकलते हुए दिखाई दी इतना ही नहीं यह दोनों महिलाएं बार-बार इस गली के हर मकान में घुसने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रही हैं कचरा बिनने वाली इन महिलाओं की हरकतों को देखते हुए रघुवीर ने इन पर ही मोबाइल चोरी करने का शक जाते हैं और इसको लेकर उन्होंने मकरोनिया थाने में लिखित आवेदन दिया है रघुवीर का कहना है कि वह व्हाट्सएप पर यह वीडियो पुलिस को देना चाह रहे थे लेकिन वह पेन ड्राइव में लाने को कह रहे हैं इसलिए अभी पुलिस को वीडियो नहीं दे पाए हैं
हालांकि यह पहली घटना नहीं है जब इस तरह से महिलाओं ने चोरी करने का प्रयास किया है बल्कि एक दिन पहले ही बाजार में महिलाओं से जेवर नगदी लूटने वाली महिलाओं के भी वीडियो सामने आए थे जिसमें वह इस तरह की महिलाओं को टारगेट करती हैं जो अपने बैग में पैसे आभूषण या जेवर लेकर आती जाती है