MP में चार मौतों से दहला मध्य प्रदेश, क्लास टॉपर पर परिवार की हत्या का आरोप

 

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सावंगा गांव में एक युवक पर अपने ही माता-पिता और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी की पहचान दीपक धुर्वे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसने लाठी और सरिए से हमला कर मां, पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी। पालतू बिल्ली को भी मार डाला, घर में मौजूद उसके भांजे पर भी हमला किया गया, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। पुलिस को मौके से खून से सने सरिया और डंडे बरामद हुए हैं।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी वारदात के बाद करीब 12 घंटे तक घर में ही बैठा रहा। सुबह जब घटना का खुलासा हुआ तो गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, घर की पालतू बिल्ली को भी मार डाला गया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, दीपक पढ़ाई में काफी तेज था और 12वीं कक्षा में अपनी क्लास का टॉपर रह चुका था। लेकिन पिछले चार सालों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हाल के दिनों में उसकी हरकतें असामान्य हो गई थीं, जिससे परिवार चिंतित था।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मानसिक स्थिति को लेकर भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। एक होनहार छात्र पर लगे इस जघन्य आरोप ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.