स्कूल में देशी कट्टे से हवाई फा-यरिंग, छात्र की हरकत से मच गया हड़-कंप
स्कूल में सब कुछ ठीक ठाक ही था की अचानक स्कूल [अरिसार में कथित गोली चलने की आवाज के बाद दहशत की स्थिति बन गयी। गोली चलाने वाला भी कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल का एक छात्र था जो अपने साथ देशी कट्टा लेकर पहुंचा था। जब उसने फायर किया तो उसकी हरकत से स्कूल में हड़कंप मच गया। यह चौंकाने वाली घटना रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित सीएम राइज स्कूल से सामने आई है। मतलब जिन हाथों में कलम होनी चाहिए उन हाथों में अभी से बन्दूक है। उसके पास कट्टा आया कहां से वह इसे स्कूल क्यों लेकर आया। और उसका हवाई फायर करने के क्या मकसद था। ये फ़िलहाल साफ़ नहीं है। हालांकि पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
रायसेन जिले के बेगमगंज में सीएम राइस स्कूल के एक छात्र ने कथित तौर पर देशी कट्टे से हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्कूल प्रांगण में एक छात्र द्वारा अवैध देशी कट्टे से हवाई फायरिंग की गयी। जैसे ही फायर की आवाज गूंजी, छात्र-छात्राएं सहम गए और शिक्षकों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छात्र के पास से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के खाली खोके बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गयी है। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। और छात्रों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मामले में एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने जानकारी दी।