हैंडपंप पर हाथ धोने गई थी 8 साल की मासूम,करंट का ऐसा झटका लगा की उठ न सकी
हंसती खेलती एक 9 साल की मासूम बच्ची जिसका अभी बचपन भी ख़त्म नहीं हुआ था की करंट का झटका उसे लील गया। यहां से वहां आँगन में खेलने वाली, चहकने वाली मासूम जो करंट की चपेट में आई तो बच न सकी। उसके गुजरने के बाद परिवार का बुरा हाल है। उसकी जान अवैध रूप से लगाई गयी विद्युत लाइन की वजह से गयी है। घटना एमपी के पन्ना जिले की है।
पन्ना के पहाड़ीखेरा से सामने सामने आई इस खबर ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। 8 साल की मासूम साधना, जो हैंडपंप पर हाथ धोने गयी थी तभी अचानक दुनिया को अलविदा कह गयी। व्यवस्था की लापरवाही और एक व्यक्ति की गलती की वजह से बच न सकी।
यह पूरा मामला भवानीपुर गांव का है। कक्षा 2 में पढ़ने वाली साधना सुबह हैंडपंप पर हाथ धोने गई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वहाँ बिछा कटीला तार उसके लिए काल बन चुका है। आरोप है कि गांव के ही बद्री प्रसाद ने अपनी बाड़ी को बचाने के लिए 11,000 KV की हाईटेंशन लाइन से अवैध कनेक्शन कर रखा था। जैसे ही साधना का हाथ उन तारों से छुआ, करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पिता विष्णु आदिवासी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा और गंभीर सवाल ये है की आखिर कब तक इस तरह लोगों की जान जाती रहेगी।